नीलेश कुमार की रिपोर्ट।
बिरौल/दरभंगा,06 दिसम्बर।
विनय कुमार को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर स्थानीय लोग सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा हैं। वहीं श्री कुमार को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर युवा नेता निलेश कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो साहसिक कदम उठाया गया हैं उसके लिए प्रदेश नेतृत्व को मिथिलांचल की जनता की ओर से भाजपा के वरीष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय सुशील कुमार मोदी जी और प्रदेश अध्यक्ष माननीय नित्यानंद राय जी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुबोध पासवान जी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के सभी नेताओं को बहुत बहुत धन्यवाद कहा।
निलेश कुमार ने आगे कहा कि विनय पासवान जी को भाजपा के अनुसूचित जाति के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर मिथिलांचल में निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। जबकि भाजपा बिरौल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी ने कहा कि विनय कुमार पासवान जी को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाएं जाने प्रदेश अध्यक्ष श्री नित्यानन्द राय, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोपाल जी ठाकुर, श्री सुबोध पासवान (प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा) को साधुवाद दिया एवं उन्होने कहा कि एक शिक्षित एवं सम्मानित वक्ता को पार्टी में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से बिरौल अनुमंडल में भारतीय जनता पार्टी निश्चित तौर पर मजबूत होगा तथा भोला भगत, बालकृष्ण आचार्य, सोहन यादव, मुकेश कमती सहित कई लोगों ने श्री कुमार को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाएं जाने पर उनको बधाई दिया।